फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने उठाई क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग

Sun, 28 Dec 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने विधानसभा सत्र के दौरान नियम-51 के तहत मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पड़ने वाले रेल क्रॉसिंग संख्या 432-बी पर ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश भर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद से होकर उनके विधानसभा क्षेत्र कांठ से होकर मुरादाबाद-हरिद्वार से श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं। सावन माह और फरवरी की महाशिवरात्रि को भी भारी संख्या में कांवड़िये भी कांठ से होते हुए मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग से गुजरते हैं। यहां कांठ नगर में इस मार्ग पर पड़ने वाला रेलवे क्रॉसिंग संख्या 432-बी से दिन भर में काफी ट्रेनें गुजरती हैं। जिस कारण क्रॉसिंग को बार-बार बंद करना पड़ता, इससे क्रॉसिंग पर दूर-दूर तक लंबा जाम लग जाता है और श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जनहित में इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाया जाना अत्यंत ही जरूरी है। इस समस्या को अनेकों बार रखा जा चुका है। विधायक ने इस मांग को पूरा कराने की मांग भी नियम-51 के अंतर्गत विधानसभा में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें