फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चिकित्साधीक्षक ने टीकाकरण की ड्यू लिस्ट न होने पर एएनएम को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजपाल सिंह ने बुधवार दोपहर ब्लॉक के तीन ग्रामों में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। एक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर एएनएम के पास ड्यू लिस्ट और आरसीएच रजिस्टर मौजूद न मिलने पर उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि रुस्तमपुर खास गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर एएनएम अंशिका से टीकाकरण अभियान की प्रगति की जानकारी ली और बुधवार को टीकाकरण किए जाने संबंधी लाभार्थियों की सूची के बारे में पूछा, तो एएनएम के पास न ड्यू लिस्ट थी न आरसीएच रजिस्टर ही था। लापरवाही सामने आने पर एएनएम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार उन्होंने थांवला और मनकुला गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर दोनों एएनएम ड्यू लिस्ट के साथ टीकाकरण करती हुई मौजूद मिली।
विज्ञापन

उधर, थांवला में टीबी रोगियों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें 81 ग्रामीणों का एक्स-रे किया गया, जिनमें से 4 ग्रामीण संदिग्ध मिले। जिन्हें सीएचसी पर आकर अलग से उपचार कराने के निर्देश दिए गए। बुधवार दोपहर बाद चिकित्साधीक्षक ने सीएचसी सभागार में आशा संगिनी के साथ जननी सुरक्षा योजना की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक की।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं को जागरूक कर संस्थागत प्रसव बढ़ाया जाने और गर्भवती महिलाओं को प्रसव प्रक्रिया के लिए राजकीय महिला अस्पताल पर भेजने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। चिकित्साधीक्षक ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना की लक्ष्य पूर्ति में सहयोग नहीं करने वाली आशा वर्कर के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें