फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडी समिति में गंदगी अंबार, सुविधाओं का अभाव

Wed, 13 May 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रतपुरा रोड स्थित मंडी समिति में गंदगी का अंबार है और पीने के पानी व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यह स्थिति तब है जब मंडी समिति को सालाना करीब एक करोड़ रुपये की आय होती है।
विज्ञापन


वर्ष 2001 में स्थापित इस मंडी में किसानों के लिए उत्पाद बेचने की स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे व्यापारियों को काशीपुर मंडी जाना पड़ता है। परिसर में पानी का टैंक लंबे समय से खराब है और सार्वजनिक शौचालय भी उपलब्ध नहीं हैं। मंडी के अंदर और बाहर भारी गंदगी है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि सफाई का ठेका ऑनलाइन है। उन्होंने ओवरहेड टैंक की खराब मोटर के लिए छह माह पहले भेजे गए मरम्मत प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने की बात कही। आढ़ती सुलेमान और जुबेर ने पीने के पानी की कमी बताई, जिससे उन्हें डिब्बे वाला पानी खरीदना पड़ता है। पुलिस द्वारा अवैध वाहन खड़े करने की शिकायतें भी अनसुनी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें