ठाकुरद्वारा। बाजार से खरीदारी कर जा रही महिला से दिनदहाड़े उसके जेवर और नकदी का बैग छीनकर भागने वाला बदमाश मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने महिला नीशू शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मदारपुर निवासी महिला सोमवार को शरीफ नगर से चांदी की पाजेब, एक आर्टिफिशियल पाजेब खरीद कर उसे अपने बैग में रखकर ई रिक्शा से अपनी जेठानी के साथ अपने गांव जा रही थी। बेग में उसका मोबाइल और 300 रुपये भी थे। दोपहर करीब 2:50 बजे एक नकाबपोश बदमाश ई रिक्शा के पीछे आया और स्योहारा मार्ग पर मदारपुर दारापुर मोड़ पर महिला के हाथ से झपटा मार कर बेग छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश की तलाश में कई जगह छापेमारी की। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन बदमाश का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शीघ्र बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सं