ठाकुरद्वारा। पुलिस ने क्षेत्र की अपहरण की गई छात्रा का शुक्रवार को नगर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। 10 फरवरी को नाबालिग छात्रा का जुबेर ने बहलाकर अपहरण लिया था। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है। आरोपी पहले फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिसके रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस छात्रा को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराएगी। कोर्ट के निर्देश पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी पर पॉक्सो की धारा भी बढ़ सकती है।