फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में निकलेगी क्षत्रिय महासभा

Mon, 21 Sep 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सात अक्तूबर को सड़कों पर निकलेगी। महासभा द्वारा एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को इस सिलसिले में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अनीत ठाकुर ने यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट पर विचार रखे। इससे जुड़े गंभीर बिंदुओं को विस्तार से बताते हुए विरोध की वजह स्पष्ट की। इसके बाद सर्वसम्मति से सात अक्तूबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक का संचालन सौरभ गहलौत एडवोकेट ने किया।

बैठक में मनोनीत किए गए पदाधिकारी को पत्र भी दिए गए। मनोनयन के क्रम में सूर्यांश प्रताप सिंह तहसील अध्यक्ष, गौरव चौहान महामंत्री, शिवांशु चौहान सचिव, देवेंद्र कुमार संगठन मंत्री, सौरभ गहलौत विधि सलाहकार, अनुज चौहान प्रचार मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें