फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली को चॉबी देकर गई युवती, उसने दोस्त के साथ मिलकर साफ कर दिया घर का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक युवती के मकान से सामान चोरी हो गया। युवती अपनी सहेली को मकान की चाबी देकर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। लौटने पर युवती ने सामान गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। सहेली से पूछताछ की गई तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि सहेली ने ही अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घर से सामान पिकअप वाहन में लादकर कहीं भिजवाया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी युवती निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह 12 जुलाई को शादी समारोह में शामिल होने रामपुर गई थी। वह अपनी सहेली को मकान की चाबी देकर गई थी। युवती ने आरोप है कि उसके जाने के बाद सहेली ने अपने दोस्त को बुलाकर घर में रखा सामान पिकअप में लदवाकर कहीं भिजवा दिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि सहेली एक युवक के साथ मिलकर पिकअप में सामान लोड करा रही थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि एक युवती ने शिकायत की है। युवती के शिकायती पत्र की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें