बिलारी। शनिवार को बिलारी क्षेत्र के तीन इंटर कॉलेजों में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कराई गई। डीएम द्वारा बिलारी क्षेत्र के तीन इंटर कॉलेजों शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज, रामरतन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। तीनों केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ बिलारी को नामित किया गया था। नियमानुसार तीनों केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। नामित मजिस्ट्रेट के अनुसार शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज में 288 परीक्षार्थियों में से 177 उपस्थित और 111 अनुपस्थित रहे, रामरतन इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 216 छात्राें में 123 उपस्थित और 93 अनुपस्थित रहे,राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट मे कुल पंजीकृत 131 छात्रों में 87 उपस्थित और 44 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर उचित पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।