फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू की पंचायत में धान खरीद और छुट्टा पशुओं का मुद्दा गूंजा

Sun, 21 Dec 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। भाकियू टिकैत ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत की। पंचायत में डिलारी स्थित धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न तौलने और छुट्टा पशुओं का मुद्दा छाया रहा। बाद में समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने केंद्र प्रभारी एसएमआई नरेंद्र सिंह को तलब कर किसानों का धान न तौलने पर नाराजगी जताई और तत्काल किसानों का धान तौलने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही किसानों ने गांव रूपपुर टंडोला व मदारपुर आदि में बड़ी संख्या में छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसल नष्ट करने का मुद्दा उठाया, जिस पर बीडीओ उमाकांत मुदगल और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील दत्त प्रजापति को बुलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा त्रिवेणी शुगर मिल पर गन्ना घटतौली का आरोप लगाया। इसके अलावा गझेड़ा आलम से सरकड़ा करीम तक नहर की पटरी पर रोड बनाने, फौलादपुर में सांड़ के आतंक से मुक्ति दिलाने, जलालपुर नूरपुर में सड़कों की टूटी नालियां ठीक कराने, मुरादाबाद रोड पर शिव मढ़ी मंदिर और रामूवाला गनेश के पास टूटी पुलिया की मरम्मत कराने, स्टेट बैंक में किसान जीत सिंह का क्रेडिट कार्ड दोबारा बनाने, करनपुर कांठ रोड की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई है। जल्द ही समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन में चौधरी राजेंद्र सिंह, हरीराज सिंह्र, चौधरी अयूब अली, उदयपाल सिंह, टेकपाल सिंह, मनसाराम सिंह, राजपाल सिंह, सुमित चौहान, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें