फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान दिवस में गूंजा किसानों की समस्याओं का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। डीएम अनुनय झा की मौजूदगी में आयोजित किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय किसानों ने समस्याओं और मांगों को उठाते हुए डीएम को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समस्याओं के निस्तारण की भी मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कांठ तहसील क्षेत्र के गांव कुचावली निवासी भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने किसान दिवस में डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल के समक्ष किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को रखा।
उन्होंने बिजली चोरी के प्रकरण का ओटीएस से निस्तारण कराने, गांवों में अधूरे पड़े ओवरहेड टैंकों का निर्माण और खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने, नगर बस सेवा मुरादाबाद से छजलैट और दलपतपुर तक पुन: बहाल कराने, कुचावली में कन्या इंटर कॉलेज संचालित कराने, डॉ. स्वामी नाथन आयोग द्वारा कृषि आयोग का गठन और एमएसपी पर कानून बनाने, गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और ऋण माफ कराने, छजलैट में पेट्रोल पंप से आगे नाला बनवाने, कांठ में मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित कराने, छजलैट के कुचावली से मानपुर मार्ग उखड़े पीडब्ल्यूडी की रोड को बनवाने और नकली दूध की बिक्री पर रोक लगाने व दूध का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर घोषित कराने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चरन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह, नरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, दीपक चौधरी, नौबहार सिंह, अजय कुमार, नकुल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें