ठाकुरद्वारा। नशे में धुत दरोगा ने गश्त के दौरान बाजार में गुजर रहे राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार किया। विधायक ने इसकी जानकारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी। जिस पर आरोपी दरोगा का प्रभारी निरीक्षक ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने मामले की रिपोर्ट दरोगा कार्रवाई के लिए एसएसपी को भेज दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात करीब 11:00 बजे कोतवाली में तैनात दरोगा रविंद्र कुमार नगर के सराफा बाजार में गश्त कर रहे थे। आरोप है कि कि वे नशे में थे और आने जाने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे।
उन्होंने एक समुदाय विशेष के प्रति अब शब्द भी कहने का आरोप है। जिसकी शिकायत लोगों ने क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां से फोन पर की। इस पर विधायक ने इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा को अवगत कराया।उनकी शिकायत पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा को ड्यूटी से हटा दिया और उनका मेडिकल परीक्षण कराया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दरोगा के शराब पीने पिए होने के बाद सामने आई है। लेकिन उन्हें होश होश में बताया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दरोगा रविंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।