फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: केस खत्म करने के नाम पर दरोगा वसूले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने दरोगा पर केस खत्म करने के नाम पर 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें उसने बताया कि दरोगा ने उससे 18 हजार नकद और दो हजार रुपये फोन पे के जरिए लिए हैं।
विज्ञापन

पाकबड़ा क्षेत्र के गांव मालीपुर निवासी धर्मेंद्र ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके भाई की पत्नी दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज कर रहे हैं। आरोप है कि चौकी इंचार्ज से मिलकर बात की तो उन्होंने रिपोर्ट खत्म करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद दो हजार रुपये चौकी इंचार्ज को फोन पे और 18 हजार रुपये नकद दे दिए हैं। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र के साथ दरोगा को भेजे गए दो हजार रुपये का स्क्रीन शॉट दिया है। एसएसपी कार्यालय से सीओ हाईवे को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें