फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जांच में झूठी निकली टैंकर में मिलावटी तेल भरा होने की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला पूर्वी में स्योंडारा रोड पुलिया के निकट खड़े टैंकर में मिलावटी तेल भरा होने की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में झूठी पाई गई। मोहल्ले का एक युवक एक तेल कंपनी का टैंकर चलाता है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर उसने अपने टैंकर स्योंडारा रोड पुलिया के निकट खड़ कर दिया था। टैंकर के निचले तल में रह जाने वाले कुछ तेल चालक के परिजन निकालकर अपने घर को ले जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में अफवाह फैली कि कैंटर में मिलावटी डीजल भरा हुआ है। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिलारी कृपा शंकर सिंह बिलारी पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और खड़े टैंकर की जांच शुरू कर दी। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान टैंकर खाली होना पाया गया। शिकायतकर्ता ने गलतफहमी हो जाने पर कैंटर में मिलावटी तेल भरा होने की सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें