फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मायके में रह रही महिला पर पति ने पिस्टल से की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में आठ साल से मायके में रह रही महिला पर घर में घुसकर पति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नागफनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी रामपुर निवासी दानिश खान के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया था। जिससे तंग आकर वह चार साल से मायके में ही रह रही है।
आरोप है कि तीन मार्च 2025 को वह मायके में अकेली थी। इसी दौरान पति अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। महिला का कहना है कि वह किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकल आई और शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें