फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 25 साल पुराने विवाद से मुक्त हुई जमीन पर बनेगी हिमाद्रि योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर मंगूपुरा में एमडीए की हिमाद्रि आवासीय योजना को रेरा से मंजूरी मिल गई है। खसरा संख्या 450 की 5508.17 वर्गमीटर जमीन पर प्रस्तावित इस योजना के भूखंड ई-नीलामी के माध्यम से बेचे जाएंगे। प्राधिकरण को इससे करीब 35 से 40 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




एमडीए के अनुसार, योजना में 1651 वर्गमीटर क्षेत्रफल के तीन आवासीय भूखंड प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 2723.81 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक मिक्स यूज/ग्रुप हाउसिंग भूखंड भी शामिल है। इन भूखंडों की नीलामी कराने की प्रक्रिया चल रही है। खास बात यह है कि योजना की जमीन पिछले 25 वर्षों से कानूनी विवाद में फंसी हुई थी। इसके कारण यहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि इस जमीन पर मदरसा था, जोकि संचालित भी नहीं हो रहा था। प्राधिकरण ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जमीन को विवाद से मुक्त कराया और इसके बाद योजना तैयार की। रेरा की पिछली बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। यह योजना नया मुरादाबाद और गोविंदपुरम आवासीय योजनाओं के नजदीक स्थित है। दिल्ली रोड पर जमीन की स्थिति को देखते हुए एमडीए को इसके भूखंडों की बिक्री से अच्छी आय होने की उम्मीद है। अब प्राधिकरण की ओर से भूखंडों की ई-नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें