फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: धूप की तपिश ने दिन के साथ बढ़ाया रात का तापमान, मुरादाबाद में पारा पहुंचा 36 डिग्री पार

Mon, 08 Apr 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में तापमान 36 डिग्री पार पहुंच चुका है। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ रात में उमस लगातार बढ़ती जा रही है। मौमस विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक बारिश होने की उम्मीद कम हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में आइसक्रीम खाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही धूप की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से दिन में गर्मी लगने लगी है तो वहीं रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। रविवार सुबह से ही मौसम साफ था। चटख धूप खिली थी और समय बढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती गई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

सुबह वातावरण में नमी 55 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 32 फीसदी रह गई। दिन में हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही। पिछले तीन दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अब तापमान लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन


आने वाले दो दिनों में बारिश का अनुमान नहीं है। नमी कम होने की वजह बंगाल की खाड़ी से हवा नहीं आना है। पश्चिम से आने वाली हवा सूखी होती है। इसलिए अभी वातावरण में नमी कम हो रही है। यह तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। तीन दिन में दो डिग्री और बढ़ने का अनुमान है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें