फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया युवक, देखने को लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी(अमरोहा)। छत्तीसगढ़ से हेलीकॉप्टर में सवार होकर युवक अपनी दुल्हन लेकर पहुंच गया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव इकौदा निवासी जाहिद के बेटे कासिम की शादी तीन दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली युवती से निकाह हुआ था। दुल्हन को छत्तीसगढ़ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ससुराल लाने की तैयारी थी। इसलिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी।
उझारी में ढबारसी मार्ग की तरफ बुधवार को हैलीपैड बनाया गया था। जहां पर बुधवार दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर उतरना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से सिग्नल नहीं मिलने पर हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर दुल्हन लेकर उझारी पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई थी। हेलीकॉप्टर से दुल्हन को उतारने के बाद दूल्हा कार में सवार होकर अपने गांव चला गया। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर सकुशल पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें