फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हल्की बारिश में ही धंस गया नाला... शासन ने तलब की पूरी रिपोर्ट, 25 करोड़ से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट

Tue, 06 May 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हुई हल्की बारिश से लाइनपार में निर्माणाधीन नाला धंसने की घटना पर शासन ने संज्ञान लेते हुए नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही 25 करोड़ की सड़क पर खुदाई के बाद नाला डेमेज हो गया था।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में डेमेज नाला की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में रविवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से लाइनपार में निर्माणाधीन नाले के धंसने के मामले को शासन ने गंभीरता से लेते हुए नगर निगम से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। नगर निगम ने इसके लिए अपर नगर आयुक्त तृतीय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का भी गठन कर दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में डेमेज नाला की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
समिति के अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर जांच की। जांच टीम 24 घंटे में रिपोर्ट नगर आयुक्त को साैंपेगी। लाइनपार में सीएम ग्रिड (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) योजना के तहत कैल्टन स्कूल से लेकर चौधरी चरण सिंह चौक तक आधुनिक सड़क के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में डेमेज नाला - फोटो : अमर उजाला
करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस सड़क पर वर्तमान में नाला बनाने व ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने का कार्य चल रहा है। रविवार की शाम हुई बारिश के बाद यहां नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था। इससे मिट्टी बैठ गई और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई।

4 of 7
मुरादाबाद में डेमेज नाला की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
इस समस्या को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर का शासन ने संज्ञान लिया और नगर निगम के अधिकारियों से इस संदर्भ में जवाब तलब किया। शासन से रिपोर्ट मांगे जाने पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अपर नगर आयुक्त तृतीय अजीत कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
टीम में अपर नगर आयुक्त के अलावा अधिशासी अभियंता रईस अहमद और सहायक अभियंता किशनलाल को भी शामिल किया गया है। नगर आयुक्त ने जांच समिति से 24 घंटे के अंदर जांच पूरी कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। जांच समिति ने सोमवार शाम ही मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
टीम ने छह बिंदुओं पर जांच की, जिसमें यह देखा गया कि कंपनी मानक के अनुरूप कार्य करा रही है या नहीं। बारिश के बाद नाले की मिट्टी बैठने का कारण क्या रहा। संस्था की ओर से निर्माण कार्य के दौरान बैरिकेडिंग या सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय अभियंता निरंतर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं या नहीं। अगर कर रहे हैं तो यह स्थिति क्यों पैदा हुई। टीम ने स्थानीय लोगों से समस्याओं के बारे में भी वार्ता की। जांच के बाद टीम वापस लाैट गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएम ग्रिड योजना के निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें