फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती ने खुद पर चलाया ब्लेड, घायल

Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव की रहने वाली युवती का कहना है कि आठ महीने से उसका क्षेत्र के ही एक सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। युवक ने उससे शादी का वायदा करते हुए संबंध भी बनाए। आरोप है कि अब युवक शादी करने से मना कर रहा है। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मान रहा है। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इसी दौरान शादी की जिद पर अड़ी युवती बुधवार की शाम युवक के घर जा पहुंची और उसने अपनी गर्दन व हाथ पर ब्लेड चला कर खुद को लहूलुहान कर लिया। हालांकि युवती युवक के परिजनों पर ही मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगा रही है। वहीं युवक के परिजनों ने युवती व उसकी बहन पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को भी थाने बुला लिया। दोनों पक्षों के कुछ लोग भी आ गए, पूरा दिन इनमें बात भी हुई, लेकिन देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
इधर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ही एक दूसरे गांव की रहने वाली युवती का अमरोहा क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते अब युवक द्वारा शादी से इंकार कर दिए जाने का एक और मामला थाने पहुंचा। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें