फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी के घर पहुंची युवती ने किया हंगामा

Fri, 11 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर की एक कॉलोनी में युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। उससे विवाह की मांग पर अड़ गई। एक कॉलोनी निवासी युवती का दूसरी कॉलोनी के निवासी दूसरी जाति के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन दोनों की जातियां अलग-अलग होने के कारण युवती के परिजन इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे इस पर युवती परिजनों से बगावत कर बुधवार को देर रात अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस उसके प्रेमी को पकड़कर कोतवाली ले आई। जबकि युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार को युवती फिर अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस के सामने पेश होकर कहा कि वह अपने प्रेमी से ही विवाह करेगी। उसके परिजनों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी इस पर युवती के परिजनों ने कहा कि वे उसकी प्रेमी के साथ शादी करने को तैयार हैं लेकिन वह विवाह के बाद भविष्य में उससे कोई संबंध नहीं रखेंगे। इस पर भी युवती ने सहमति जाता दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रेमी युगल के विवाह की तैयारी में उनके समर्थक जुट गए । दोनों पक्षों के शादी के लिए राजी हो जाने के बाद पुलिस ने युवती के पिता और उसके प्रेमी का शांति भंग करने का आरोप में चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें