फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में जमकर हुई बारिश, 48 मिमी बारिश रिकॉर्ड

Fri, 11 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बुधवार की रात को क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। रात करीब 11:30 बजे शुरू हुई बारिश सुबह 8:00 बजे तक होती रही। बारिश से नगर की सड़कों पर जलभराव हो गया। नालियों की गंदगी सड़क पर आ गई। बृहस्पतिवार को लोग जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो नगर के बुध बाजार, शगुन तिराहा, समरसता पार्क रोड, बुद्ध बाजार कोतवाली के पास गंदगी सड़क पर फैली हुई थी। इससे वहां से गुजरने में लोगों को भारी परेशानी हुई। वही काशीपुर मुरादाबाद हाईवे की सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण बारिश से उनकी स्थिति तालाब जैसी हो गई। इससे सड़क पर चलने में लोगों को भारी परेशानी हुई। तहसील के मौसम विभाग के यंत्र ने बृहस्पतिवार की सुबह 8:00 बजे तक 48 मिमी बारिश रिकार्ड की। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों की गन्ने, चारे की फसल को लाभ पहुंचा। धान की रोपाई में भी काफी तेजी आ गई। ठाकुरद्वारा से काशीपुर और मुरादाबाद जाने वाली सड़क में गहरे गड्ढों के कारण बारिश का पानी उनमें भर गया। इससे वाहनों को उनसे गुजरने में भारी परेशानी हुई। दोनों सड़क तालाब जैसी स्थिति में नजर आ रही थी। वही ढेला और रामगंगा नदी में भी बारिश का पानी बड़ी मात्रा में आ रहा है। निगरानी के लिए बनाई गई 12 बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें