फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा कर किया दुष्कर्म

Wed, 20 Aug 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी युवती को दूसरे गांव के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया। शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। शादी से इन्कार करने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी जान पहचान करीब दो वर्ष दूसरे गांव बलिया निवासी कुलदीप से हुई। उसने उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में प्रेम जान में फंसा लिया। फिर शीघ्र शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि 17 अगस्त को उसने कुलदीप को मोबाइल पर फोन कर शादी करने के लिए जोर दिया तो आरोप है कि उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर उसने कुलदीप को दो माह का गर्भवती होने की जानकारी दी तो कुलदीप ने यह कहकर उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की कि वह गर्भपात करा दे, वह शादी नहीं करेगा। इस पर युवती कोतवाली पहुंची और आरोपी कुलदीप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कुलदीप को पकड़ लिया है लेकिन उसका चालान नहीं किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह का कहना है कि युवती का मेडिकल कराकर उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। कोर्ट में बयान कराने के बाद ही उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस मंगलवार को युवती का मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल ले गई। तो युवती ने मेडिकल करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने युवती की आयु का पता लगाने के लिए उसके गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाकर जांच की और उसकी आय का प्रमाण पत्र लिया तो इंचार्ज अध्यापक निपेंद्र भारती ने उसकी जन्मतिथि दो जुलाई 2006 बताई है। जिसके अनुसार वह बालिग़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें