फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का वादा कर युवती का किया शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को लखनऊ के युवक ने शादी का वादा कर उसका साथ शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के देवपुर राजाजी पुरम निवासी तरुण जयपुरिया से मुलाकात हुई थी। 15 अक्तूबर 2025 को आरोपी ने पीड़िता को बहाने से अमरोहा के गजरौला स्थित होटल में बुला लिया। यहां आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी करने का वादा किया।
आरोपी ने धमकी भी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो उसके भाई-बहन और दादा को जान से मार देगा। उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी उसे मेरठ और गुरुग्राम ले गया। इसके बाद उसे मुरादाबाद में छोड़ दिया। 25 अक्तूबर 2025 को आरोपी फिर से शादी करने का वादा कर उसे नैनीताल ले गया।
विज्ञापन

नैनीताल में भी होटल में ठहरे थे। पांच नवंबर 2025 को आरोपी तरुण जयपुरिया पीड़ित युवती को दिल्ली रोड स्थित होटल में ले गया। यहां आरोपी ने शादी का वादा कर फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जानकारी आरोपी को दी तो आरोपी और उसकी बहन संस्कृति जयपुरिया ने उसे दवा खिला दी।
आरोपी ने पीड़िता ने साढ़े तीन लाख रुपये और जेवर भी हड़प लिए। 21 जनवरी 2026 को आरोपी पीड़िता को दोबारा होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें