ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के तीन पड़ोसियों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया।
पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में तीन युवक रहते हैं जो उसके साथ आए दिन छेड़खानी और कमेंट करते रहते हैं। युवती के अनुसार 18 फरवरी को रात करीब 12:00 बजे वह अपने घर में सो रही थी। तभी तीनों युवक ने उसका दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें शुरू कर दी। शोर मचाने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बचाने आए उसके परिजनों को भी पीटा। किसी ने घटना की वीडियो भी बनाई है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।