फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुलेट बाइक के लिए विवाहिता को पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विवाहिता ने बुलेट बाइक के लिए पति और ससुरालियों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें छजलैट के चक मधपुरी की रेखा ने कहा है कि मई 2017 को उसकी शादी निकटवर्ती जनपद अमरोहा के थाना देहात अंतर्गत नन्हेड़ा अलियारपुर के निपेंद्र से हुई थी। जिसमें उसके मायके वालों ने काफी दान-दहेज दिया था। मगर इससे उसका पति, सास अमरकली, ससुर गजराम, ननद नीतू, ननदोई प्रशांत और जेठ सतेंद्र खुश नहीं थे। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि वह बुलेट बाइक की मांग करते हुए आए दिन गालियां व मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाने पर भी इनका व्यवहार नहीं बदला। इन्होंने परिवार परामर्श केंद्र के द्वारा काउंसलिंग के साथ समझौते को भी नहीं माना। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें