विभाग में भी हड़कंप
इस रिपोर्ट के बाद विभाग में भी हड़कंप मच गया है। आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि मुरादाबाद-प्रभार के अंतर्गत आबकारी दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर शासन ने गोपनीय रूप से मुरादाबाद, अमरोहा और संभल में देसी-विदेशी और बीयर की दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराई थी।
जिसमें तय कीमत से अधिक पर शराब की बिक्री पाई गई है। इस पत्र में बताया गया है कि 30 और 31 जनवरी को टीम ने 15 दुकानों पर जाकर जांच की थी। हैलेट रोड कपूर कंपनी की दुकान पर तो दुकान खुलने के समय से पहले ब्लैक में 75 रुपए एमआरपी वाली टेट्रा पैक 100 रुपये में बेची जा रही थी।
मेरी जानकारी में नहीं
इस तरह की कोई जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल अभी ऐसा कुछ नहीं है। - आरपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, मुरादाबाद।