फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 151 केंद्रों पर होंगी स्नातक-परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की स्नातक-परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंडल में 151 केंद्रों पर होंगी। इसके साथ ही प्रश्नपत्र वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के 11 केंद्र बनाए हैं। कुलपति का कहना है कि काॅलेजों से वार्ता करके परीक्षा के समय पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जनवरी से तीन फरवरी तक होंगी। यह परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होंगी। वहीं, स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। विवि अधिकारियों ने सभी नोडल व संकलन केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा से संबंधित गोपनीय पत्राजात सील्ड लिफाफे में परीक्षा केंद्रों को प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए 30 मिनट पहले प्रदान करें। इसके अलावा प्रयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं को प्रतिदिन परीक्षा समाप्ति के एक घंटे के अंदर संकलित किया जाना है।

एलएलबी की परीक्षाएं भी 11 बजे से
मुरादाबाद। प्राचार्यों का कहना है कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 13 जनवरी से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक की पाली में एलएलबी की परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। इन परीक्षाओं में अशासकीय महाविद्यालयों में अन्य काॅलेजों के विद्यार्थियों का भी केंद्र रहता है। इसकी वजह से दोनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित करवाना असुविधाजनक होगा। जबकि सुबह आठ बजे से दस बजे तक की पाली खाली है। ऐसे में हमने विश्वविद्यालय अधिकारियों से परीक्षा का समय सुबह 11 बजे के बजाय सुबह आठ बजे से करवाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

00


इन काॅलेजों को बनाया गया है संकलन केंद्र
मुरादाबाद। एमजीएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय संभल, एसएम कॉलेज चंदौसी संभल, रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय गजरौला, जेएसएच कॉलेज अमरोहा, जीएसडी कॉलेज सुरजननगर जयनगर मुरादाबाद, हिंदू काॅलेज मुरादाबाद, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर, वर्धमान काॅलेज बिजनौर, गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर, साहू जैन काॅलेज नजीबाबाद, आरएसएम काॅलेज धामपुर को नोडल एवं संकलन केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो

00
समर्थ टीम के साथ विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र से संबंधित बैठक बुधवार को प्रस्तावित है। हमारा उद्देश्य परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करवाने का है। परीक्षा के समय को लेकर प्राचार्यों से बात की है। जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें