फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 30 अप्रैल को भरी जाएगी हजयात्रा की पहली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हज के पाक सफर के लिए इस बार पहली उड़ान 30 अप्रैल को भरी जाएगी। आजमीनों की रवानगी का सिलसिला महीनेभर चलेगा। आखिरी उड़ान 30 मई को होगी। जिले से 1758 आजमीन खाना-ए-काबा की जियारत करने जाएंगे।
हजयात्रा 2025 के लिए इस बार जिले से 1758 आजमीनों का चयन हुआ है। इन आजमीनों को हजयात्रा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब इनका सिर्फ टीकाकरण होना रह गया है। हजयात्रा पर जाने वाले मुरादाबाद के आजमीन दिल्ली से फ्लाइट पकड़ेंगे। पहली फ्लाइट 30 अप्रैल है। इसके बाद अंतराल पर 30 मई तक आजमीनों की रवानगी चलती रहेगी।
विज्ञापन

पूर्व हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि जिले से हजयात्रा के लिए 1758 आजमीनों का जाना है। इसके लिए हज कमेटी की ओर से फ्लाइट के शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले 15 दिन मदीना जाएगी फ्लाइट : इस बार हजयात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। काफी लंबे समय बाद करीब एक महीने का शेड्यूल बनाया गया है। आजमीनों की रवानगी 30 अप्रैल से 30 मई के बीच होगी। शुरू के 15 दिन फ्लाइट मदीना जाएगी। जबकि इसके बाद फ्लाइट जद्दा जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें