फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहला रोजा हुआ मुकम्मल, रमजान का पहला जुमा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रमजान का पहला रोजा इबादत के साथ बृहस्पतिवार को शाम को मुकम्मल हो गया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। रोजे के चलते फिजा में रौनक छाई रही। रमजान माह का पहला जुमा आज है, इसलिए जामा मस्जिद समेत शहर में पुलिस सतर्क रहेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रमजान का पहला रोजा था। इसलिए सुबह सवेरे सहरी के बाद फज्र की नमाज अदा कर रोजेदारों ने कुराने पाक की तिलावत की और इबादत में मशगूल रहे। बाद में रोजेदारों ने सिर्फ जरूरी काम ही किए अपना बाकी वक्त इबादत में गुजारा। जुहर और असर की नमाज में भी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। रमजान की आमद से माहौल पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दिया।
दूसरे दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को सूरज के तेवर थोड़े सख्त दिखे। धूप की तेजी रोजेदारों का इम्तिहान लेती नजर आई। असर की नमाज के बाद लोगों ने इफ्तार को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। भीड़ के बढ़ते ही बाजार गुलजार हो उठे। घरों से निकले लोगों ने जरूरी सामान के साथ फल, खजूर, चाट पकौड़ी, दही चाट खूब खरीददारी की। कोट चौराहे, लकड़ा, बाजार रज्जाक, तहसील चौक आदि इलाके में भीड़ देखने को मिली। इसके बाद रोजेदार घरों में पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें