फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया रंगों त्योहार, निकालीं चौपाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में रंगों का महापर्व होली धार्मिक परंपरा और धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में जगह-जगह डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ होली की चौपाइयां निकाली गईं। जमकर तरह-तरह के रंगों और गुलाल की बौछार की गई।
विज्ञापन

बुधवार को ठाकुरद्वारा नगर में होली की दो मुख्य चौपाइयां निकलीं। पहली चौपाई बाजार गंज से निकल गई। चौपाई में पिकअप में डीजे और रंगों से भरे ड्रम चल रहे थे कोतवाली तक इस चौपाई से चारों तरफ रंगों की बौछार की गई। चौपाई में शामिल युवक डीजे पर होली के गानों पर जमकर डांस कर रहे थे। इस चौपाई में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, आशुतोष अग्रवाल, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, ओम कुमार एडवोकेट, पूर्व सभासद रिंकू, भोले अग्रवाल, सुधीर कुमार नायक आदि मौजूद रहे। दूसरी चौपाई नगर के मोहल्ला पीपल टोला स्थित श्री शिव धाम पंचशील मंदिर से निकाली गई। यह चौपाई बड़ा बाजार, खाकेश्वर मंदिर, तहसील राजपूत, मेडिकल स्टोर वाली गली से होती हुई कोतवाली पर पहुंची फिर इसे बुध बाजार और आर्य समाज रोड पर भी निकाला गया। इस चौपाई में मंदिर के प्रबंधक रुद्र दत्त शर्मा, अशोक कुमार गहलोत एडवोकेट, शरद पूठिया, कपिल शर्मा एडवोकेट, उमेश गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता, रितेश शर्मा, जतिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें