फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिता ने हादसा बताकर नहीं दी तहरीर, पुलिस मान रही हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी के फर्मकर्मी अनिकेत हत्याकांड में पुलिस तहरीर नहीं मिलने के कारण दूसरे दिन भी केस दर्ज नहीं कर पाई। पुलिस ने पिता से संपर्क किया तो उन्होंने हादसे में मौत होने की बात कहकर तहरीर देने से इन्कार कर दिया जबकि मौका ए वारदात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या के एंगल पर ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी कैमरे खंगाले हालांकि अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

संभल जिले के बहजोई नगर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में नई बस्ती निवासी फर्मकर्मी अनिकेत शर्मा सोमवार की देर शाम शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुंदरकी को आया था। कुंदरकी बाईपास से सटे जैतपुर पट्टी गांव के जंगल में देर रात पुलिस ने अनिकेत का शव बरामद किया था जिसकी धारदार हथियार से वार करके हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी क्योंकि उसके सिर और चेहरे पर चोटों के घाव थे और खून बह रहा था। दूसरे दिन भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मंगलवार को घटना स्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिजन अब तक तहरीर नहीं नहीं आए हैं। पुलिस टीम ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जाएगी कि परिजन तहरीर देने से क्यों बच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें