कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में शनिवार देर रात चोरों में दो घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान समेट ले गए, जबकि दूसरे घर में जागने पर चोरी करने में नाकाम रहे।
जानकारी के मुताबिक भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी अरमाना पत्नी मरहूम माजिद अपने छह बच्चों के साथ गर्मी के चलते घर की छत पर सोई थीं, देर रात में अज्ञात चोरों ने उसके घर की दीवार में कूमल लगा लिया और कमरे में घुस गए। पीड़िता अरमाना के अनुसार चोर उसके घर से 15 हजार रुपये की नगदी, 20 जोड़ी कपड़े, सोने-चांदी के आभूषण व तांबे-पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर कमरे में सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौका का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। अरमाना के पति की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह चार बेटी व दो बेटों के साथ रहती है।
वहीं गांव के ही अफजाल अहमद के घर भी चोरों ने दीवार काटकर चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर ग्रामीणों ने हल्ला मचा दिया। जिसके चलते चोर जंगल की तरफ को भाग निकले। पुलिस को चोरी के संबंध में तहरीर दी गई है।