फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना एजेंडा जारी किए हो गई कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के विकास के नाम पर 11.59 अरब रुपये का बजट पास करने में नगर निगम प्रशासन ने नियम-कायदे ताक पर रख दिए। 23 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक से ठीक पहले कार्यकारिणी की बैठक चुपचाप निपटा दी गई। हैरानी की बात यह रही कि बैठक के लिए न तो कोई औपचारिक एजेंडा जारी किया गया और न ही सदस्यों को लिखित सूचना दी गई। सूत्रों के मुताबिक अधिकतर सदस्यों को एक दिन पहले सिर्फ फोन पर जानकारी देकर बुलाया गया।
विज्ञापन



कार्यकारिणी की इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 115925.42 करोड़ रुपये के आय-व्यय के मूल बजट को रखा गया। जबकि इतने बड़े बजट पर विस्तृत चर्चा और पारदर्शिता की अपेक्षा की जाती है। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि बिना एजेंडा बैठक बुलाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है और इससे कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने 23 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में इस बात का विरोध करने की बात कही है। पिछले वर्ष नगर निगम का बजट 11 अरब 23 करोड़ रुपये था। इस बार बजट में बढ़ोतरी की गई है और जलापूर्ति, नाला निर्माण, सीवर लाइन मरम्मत, सड़क चौड़ीकरण, पथ प्रकाश और पार्कों के विकास जैसे कार्यों के लिए धनराशि निर्धारित की गई है। हालांकि बैठक की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है।
बैठक से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बजट पर चर्चा की और आय बढ़ाने के स्रोतों पर मंथन किया। नगर निगम की दुकानों के किराये में संशोधन का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें किराया 434 रुपये से घटाकर 400 रुपये करने की बात कही गई। जिस तरीके से बैठक आयोजित हुई, उससे 23 फरवरी की बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार साफ नजर आ रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में है। पार्षदों का कहना है कि यदि कार्यकारिणी में ही प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही तो बोर्ड बैठक में जवाब मांगना लाजमी है। बैठक में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार व अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और सदस्य बैठक में मौजूद रहे। अब सबकी नजरें बोर्ड बैठक पर टिकी हैं, जहां बजट पर अंतिम मुहर लगनी है।
विज्ञापन





पार्षदों के वर्जन
पार्षदों को एजेंडा नहीं दिया गया। बैठक 23 फरवरी को होनी है और इससे पहले बजट पर चर्चा के लिए कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी भी पार्षदों को फोन पर मिली। किस बात का डर है कि जनता के हित के कार्यों की बात चोरी छिपे की जा रही है। हम इसका विरोध करेंगे।
- अनुभव मेहरोत्रा, नेता प्रतिपक्ष

लोगों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई। सिर्फ बजट के बिंदुओं को बताया गया जोकि 23 फरवरी को बोर्ड बैठक में पारित हो जाएगा। कार्यकारिणी बैठक की सूचना फोन पर मिली।
- नदीम कातिब, पार्षद वार्ड-65

बिना एजेंडा जारी किए जिस तरह कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, यह तरीका सही नहीं है। पार्षदों में इस बात को लेकर नाराजगी है, हम इसका विरोध करेंगे।
- शमशेर अली, पार्षद वार्ड-56

वर्जन
कार्यकारिणी की बैठक में बजट के बिंदुओं पर चर्चा हुई है, जोकि बोर्ड बैठक से पहले जरूरी है। 23 फरवरी को बोर्ड की बैठक है जिसकी सूचना लिखित में जारी हो चुकी है। इस बैठक में बजट पास होगा।
विज्ञापन

- विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें