फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी ने नक्शा पास कराने का उठाया मुद्दा

Mon, 13 Feb 2023 02:31 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। उद्यमी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष मुद्दा उठाया कि ग्रामीण क्षेत्र मौजूद फैक्टरियों के मालिकों को जिला पंचायत और एमडीए से नक्शा पास कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। इस मामले में कोई अच्छा रास्ता निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

ज़िला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान आई थी। इस बीच  हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष  नोमान मंसूरी ने मुद्दा उठाया कि फरीदपुर, वीरपुर उमरी, सब्जी पुर, मोहम्मदपुर बस्तर आदि गांवों में जिला पंचायत विभाग फैक्टरियों से फीस वसूलता है। पैसा देने पर कर्मचारी रसीद भी देते हैं।
फैक्टरियों के नक्शे जिला पंचायत से ही पास होना चाहिए लेकिन वहां पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से भी नक्शा पास कराना पड़ता है। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उस क्षेत्र का काम जिला पंचायत को ही करना चाहिए। अभी वहां की सड़कों का निर्माण कराएंगे। इस मामले में एमडीए से भी सरचार्ज लेना होगा। इस मामले में विभागीय बैठक बुलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक में पद्मश्री दिलशाद हुसैन सम्मानित : उद्योग बंधु की बैठक के दौरान पद्मश्री दिलशाद हुसैन को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान कारोबारियों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह ने कहा कि इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश सरकार ने विकास का बड़ा कदम उठाया है। इस विजन को पूरा करने के लिए अधिकारियों को भी  अपने कर्तव्यों और दायित्वों का ठीक प्रकार निर्वहन करना होगा। इससे प्रदेश में विकास को एक गति मिलेगी। इस दौरान उद्योपतियों ने निवेश कुंभ के समापन का लाइव प्रसारण को देखा।
बैठक के दौरान हरथला स्थित कूड़ा निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने जिम्मेदारी ली। बताया गया कि  पहले नगर निगम ने ही यहां कूड़ा फेंका था। विद्युत की समस्या को दूर करने के लिए अधिशासी अभियंता ने कहा कि यहां की लाइन को नगरीय फीडर से जोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा  गया है।
दिल्ली रोड स्थित विद्युत लाइन दुरुस्त करने सवाल पर  अधिशासी अभियंता ने 51053 रुपये उद्यमी को  जमा करने करने पर  लाइन ठीक कराने का भरोसा दिया। दिल्ली रोड मारुति शोरूम के सामने सड़क बनाने और गड्डे को भरने के लिए प्रशासन ने 114.55 लाख का प्रस्ताव तैयार किया है। पाकबड़ा में सड़क में जलभराव की समस्या को एमडीएम सिटी ने खुद देखने का आश्वासन दिया।
बैठक में एडीएम सिटी नगर आलोक कुमार वर्मा, सचिव एमडीए राजीव पांडे, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार,  एलडीएम  विशाल दीक्षित सहित उद्यमी और शिल्पकार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें