मुरादाबाद। धनतेरस पर शनिवार को रूट डायवर्जन और बाजारों में भीड़ बढ़ने से ही पुलिस की सारी व्यवस्था धड़ाम हो गई। इससे पूरा शहर जाम हो गया। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांठ रोड और स्टेशन रोड पर शाम से लेकर रात तक ऐसे हालत बने रहे कि लोगों को पैदल निकलने में भी मुश्किलों का सामना कराना पड़ा। दिल्ली रोड पर गागन पुल के दोनों ओर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन गईं।कोतवाली क्षेत्र में सराफा बाजार, बर्तन बाजार, चौमुखा पुल, टाउन हाल की ओर जाने वाले वाहनों दो पहिया वाहनों को गुरहट्टी चौराहे पर पहले तो जाने दिया गया शाम पांच बजे के बाद भीड़ बढ़ने पर इन वाहनों की एंट्री भी बंद कर दी गई। जैन मंदिर चौराहे से लेकर मंडल आयुक्त कार्यालय के पास तक चार पहिया वाहनों ही वाहन नजर आए। कांठ रोड पर पीएसी तिराहे पर जाम लगने से वाहनों की लाइन एसपी सिटी कार्यालय तक पहुंच गई। मधुबनी तिराहे, अकबर किले से लेकर हरथला तक जगह जगह जाम लगा। शाम से लेकर देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे। रेलवे स्टेशन पर फव्वारा, पारकर मोड, इंपीरियल तिराहा के आस पास खरीदारों ने अपने वाहन खड़े कर दिए। जिसकी वजह से अन्य वाहनों को निकलने को जगह नहीं मिली तो जाम लग गया। दिल्ली रोड पर गागन पुल पर शाम छह बजे से लेकर आठ बजे के बीच भीषण जाम लग गया। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि शाम दो घंटे वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालत बन गए थे। चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने यातायात चालू किया।
000
डबल फाटक और गुलाबबाड़ी चुंगी पर भी लगा जाम
मुरादाबाद। शहर के डबल फाटक और गुलाबबाड़ी चुंगी पर भी कई बार जाम लग गया। गलशहीद क्षेत्र में ईदगाह रोड पर भी लोग खरीदारी करने पहुंचे तो डबल फाटक चौराहे के पास शाम को छह बजे से लेकर रात आठ बजे तक वाहन रेंगते रहे।
00एसपी सिटी ने शहर में भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में गुरहट्टी चौराहे से लेकर मंडी चौक तक जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। शनिवार रात एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह पैदल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
00
82 प्वाइंटों पर तैनात किए तीन सौ पुलिस कर्मी
मुरादाबाद। कोतवाली, मुगलपुरा, मझोला, सिविल लाइंस, कटघर, नागफनी, गलशहीद, पाकबड़ा, मूंढापांडे में 82 प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी चोर बदमाशों पर नजर रखी गई। बाजार में सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहे और संदिग्ध लोगों की निगरानी करते रहे। एसपी सिटी ने बताया कि धनतेरस पर करीब तीन सौ पुलिस कर्मी तैनात रहे।
000पार्किंग स्थल भी हो गए फुल
मुरादाबाद। शहर में आठ जगह अस्थायी पार्किंग बनाई गई थी लेकिन वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पार्किंग स्थल पर भी फुल हो गए। कांठ रोड पर तहसील के पास पार्किंग स्थल बनाया गया था। इसके अलावा जीआईसी मैदान, जैन मंदिर के पास, हिंदू कॉलेज और टाउन हाल सरकारी अस्पताल में भर्ती पार्किंग बनाई गई थी लेकिन सभी पार्किंग फुल हो गई।