फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कल होगा कर्मचारी संघ का चुनाव, 82 कर्मचारी डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उप्र मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में चार पदों के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। इसमें 82 कर्मचारी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री समेत पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन

उप्र मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के नौ पदों पर चुनाव के लिए 13 कर्मचारियों ने नामांकन किया था। इसमें अध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन शामिल रहे। बाकी पांच पदों के लिए एक नामांकन रहे। इसके बाद श्रवण कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, एजाज अहमद को संगठन मंत्री, सोनू सिंह को ऑडिटर और शिवानी को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी गोपीकृष्ण ने बताया कि पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। एक नवंबर को संघ के चार पदों लिए वोट डाले जाएंगे। मतदाताओं की संख्या 82 है। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है।
00
ये चुनाव मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक सिंह और संजीव कुमार सक्सेना, मंत्री पद के लिए उदयराज, नावेद सिद्दीकी, संयुक्त मंत्री पद के लिए असलम और हरिकेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनीता रानी और अनिल कुमार श्रीवास्तव।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें