फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से टूटने से बचा परिवार

Wed, 11 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव निवासी युवक का विवाह करीब पांच साल पहले छजलैट के गांव निवासी युवती से हुआ था। विवाहिता का आरोप था कि उसका पति व ससुराल वाले आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। इन्होंने तीन महीने पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से वह मायके में ही रह रही है। इधर पति ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। दोनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए थे। पुलिस ने दोनों को काफी देर समझाया। इस दौरान ग्रामीण भी रहे। प्रयासों से दोनों के बीच का मनमुटाव नाराजगी दूर हो गई। दोनों को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की हिदायत की गई। वहीं तय हुआ कि पति पत्नी को अपने घर ले जाकर ठीक से रखेगा।दंपति पर दो बच्चे भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें