कांठ में खंड शिक्षाधिकारी को संकल्प पत्र देते शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य। स्रोत: सं
कांठ। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल खंड शिक्षाधिकारी छजलैट विकास कुमार से मिला। यहां प्रतिनिधि मंडल ने संगठन के हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान का संकल्प पत्र उन्हें भेंट किया। खंड शिक्षाधिकारी द्वारा शैक्षिक उन्नयन तथा शिक्षकों के मनोबल संवर्धन हेतु अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान राष्ट्र व्यापी अभियान की शुरुआत की है, जिसमें एक सितंबर 2025 को देश के पांच लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानंद यादव, संगठन मंत्री सुशांत चौहान, संयुक्त मंत्री संदीप पंवार, महिला मंत्री जागृति चौहान, अंजलि गहलौत, उपाध्यक्ष उपासना विश्नोई, सुमित विश्नोई, गौरव सिंह, मंजीत सिंह, शुभम लांबा, रोहित कुमार, शुभम विश्नोई, गौतम सिंह आदि रहे।