कांठ। जहां सरसों की फसल पकने की ओर है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि 10-12 दिन बाद सरसों की कटाई होने लगेगी। जाकिर अंसारी, रमेश, जहीर अहमद, परम सिंह, वीर सिंह, मुकेश, राहुल चौधरी, मुस्तकीम, रजा हुसैन, महेंद्र सिंह, दीपक चौहान आदि किसानों ने कहा कि इस बार सरसों की फसल अच्छी होने से उत्पादन बढ़ेगा।
इसी के साथ इस बार टाइम से बोई गई गेहूं की अगेती फसल भी इस समय खेतों में लहलहा रही है। अगेती फसल में समय बालियां निकल आई हैं। इसे लेकर किसान ओमवीर सिंह, जगदीश सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, हरदीप सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने कहा कि यदि मौसम ने साथ दिया तो गेहूं की फसल भी ठीक रहेगी। राजकीय बीज भंडार छजलैट के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि समय पर बोई हर फसल अच्छा उत्पादन देती है। उन्होंने बताया कि अभी से एकदम गर्मी और तेज धूप देरी से बोई गई गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं है।