फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बूढ़ा हुआ डबल फाटक पुल, तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर का व्यस्ततम डबल फाटक पुल काफी पुराना हो गया है। इस पुल पर वाहनों का दबाव पहले की तुलना में दोगुना हो गया है। रेलवे ने पुल को तोड़ने और उसका दोबारा निर्माण करने के लिए टेंडर पास कर दिया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि पंडित नगला बाईपास पुल चालू होने पर इस पुल को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




संभल मार्ग से शहर को जोड़ने वाले डबल फाटक पुल पर 24 घंटे वाहनों का दबाव रहता है। पंड़ित नगला बाईपास पुल का निर्माण शुरू होने के कारण डबल फाटक पुल पर वाहनों का दबाव दो गुना बढ़ गया है। इस मामले में बीएचयू की टीम से रेलवे ने डबल फाटक पुल की क्षमता की जांच पिछले साल कराई थी। टीम ने रिपोर्ट दी कि पुल जर्जर हो गया है। शीघ्र ही इस पुल का पुन: निर्माण जरूरी है।
रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन डीएम ने 11 नवंबर 2025 को एक बैठक बुलाई। बैठक में रेलवे के अभियंताओं के साथ सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी के अभियंता भी मौजूद थे। पता चला कि पीडब्ल्यूडी ने डबल फाटक पुल की मरम्मत दो साल पहले की थी। इसके बाद पुल के दो स्पैन खिसक गए। डीएम के आदेश पर रेलवे ने स्पैन की मरम्मत कराई। डीएम ने सहमति के आधार पर पुल निर्माण के लिए रेलवे निर्माण खंड को टेंडर जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

रेलवे निर्माण खंड ने टेंडर जारी किया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि टेंडर पास हो गया है। पुल निर्माण में करीब 18 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। पुल को तोड़ने की कार्रवाई पंडित नगला बाईपास पुल के चालू होने पर की जाएगी। इस पुल के ट्रैफिक को बाईपास पुल पर शिफ्ट किया जाएगा। पुल के निर्माण में लगभग 20 माह का समय लगेगा। डबल फाटक पुल के निर्माण में पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन सहयोग करेगा।



बिजली ट्रांसमिशन की लाइन शिफ्ट होने पर ही बाईपास पुल बनेगा

पंडित नगला आरओबी का कार्य ट्रांसमिशन की लाइन शिफ्ट होने पर टिका है। विद्युत निगम अधिकारियों कहना है कि ट्रांसमिशन की लाइन को शिफ्ट करने में दिसंबर तक का समय लगेगा। इसके बाद सेतु निगम पुल के अधूरे कार्यों को पूरा करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें