फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अगवानपुर में बनेगा मंडल का पहला स्पोर्ट्स काॅलेज...शासन को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगवानपुर में पचास एकड़ जमीन पर मंडल का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। प्रशासन ने जमीन तय करके शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। जिस जमीन का चयन किया गया है उसे क्रीड़ा अफसर भी देख चुके है। अफसरों के मुताबिक यह भूमि स्पोर्ट्स कालेज के सभी मानकों को पूरा करती है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही शासन स्तर से स्वीकृति मिल जाएगी और इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण होने पर मंडल स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसी को ध्यान में रखने के लिए मुरादाबाद जिला प्रशासन ने अगवानपुर में पचास एक़ड़ जमीन का प्रस्ताव तैयार कर कर लिया है। सभी बिंदुओं को शामिल करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन मीणा ने खेल अधिकारियों को बताया कि यह जमीन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए उपयुक्त होगी। शनिवार को क्रीड़ा अधिकारियों ने जमीन की उपयोगिता का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस मामले में एक रिपोर्ट विभाग की तरफ से भेजी जाएगी। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अभियंता मौके का निरीक्षण कर डीपीआर तैयार करेंगे। खेल अधिकारियों ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज हॉस्टल की सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें कक्षा छह से लेकर 12 वीं तक स्पोर्ट्स से संबंधित शिक्षा दी जाएगी। इस कॉलेज में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश प्रतियोगिता के आधार पर लिया जाएगा। यह आधुनिक कॉलेज होगा। खेल के सभी अत्याधुनिक उपकरण भी यहां उपलब्ध कराए जाएंगे।

काॅलेज परिसर में खेलों की होगी सुविधाएं
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कॉलेज परिसर में क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, एथलिट, टेबल टेनिस आदि खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों को सिखाने के लिए कोच भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। प्रतिभा के आधार पर यहां खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अन्य सुविधाएं प्रदान कर सकती है। भविष्य में यह कॉलेज मेरठ विवि से संबद्ध किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें