फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आर्टिजन कार्ड के लिए विभाग नहीं लगाएगा कैंप, इच्छुक संस्थाओं को मिलेगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हस्तशिल्प एवं वस्त्र विभाग फिलहाल आर्टिजन कार्ड बनाने के लिए मुरादाबाद में विशेष शिविर आयोजित नहीं करेगा। विभाग के पास इसके लिए अलग से बजट उपलब्ध नहीं है। हालांकि यदि कोई उद्योग संगठन, निर्यातक, स्वयंसेवी संस्था या अन्य इच्छुक संगठन अपने स्तर पर कैंप आयोजित करना चाहता है, तो विभाग की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


हस्तशिल्प एवं वस्त्र विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैंप के आयोजन के लिए स्थान और कारीगरों की व्यवस्था संबंधित संस्था को करनी होगी। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पात्र कारीगरों के आवेदन लेकर आर्टिजन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करेगी। उनका कहना है कि अधिक से अधिक कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
यदि विभिन्न संस्थाएं आगे आती हैं तो बड़ी संख्या में कारीगरों के आर्टिजन कार्ड बनाए और अपडेट किए जा सकेंगे। हैंडीक्रॉफ्ट डेवलेपमेंट सोसायटी के प्रेसीडेंट नोमान मंसूरी का कहना है कई साल पहले कारीगरों का आर्टिजन कार्ड बनाने के लिए प्रशासन के सहयोग से कैंप लगाया गया था। उस दौरान संस्थाओं ने सहयोग किया था। इस बार भी अगर कैंप लगवाया जाता है तो संस्थाएं पूरा सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

00

विभाग के पास विशेष कैंप आयोजित करने के लिए बजट नहीं है। यदि कोई संस्था या उद्योग संगठन अपने स्तर पर शिविर आयोजित करता है तो विभाग पूरी सहायता उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

-पुलकित जैन, सहायक निदेशक, कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें