फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ लेने गए दो दोस्तों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमरोहा के रजबपुर में हादसे में जान गंवाने वाले सोनू उर्फ शानू और रितिक रविवार रात ब्रजघाट से कांवड़ लेने बाइक से निकले थे। घर में दोनों के लौटने का इंतजार हो रहा था, लेकिन उनकी मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नागफनी के दौलतबाग निवासी चमन लाल नगर निगम में कार्यरत हैं। उनका बेटा सोनू निजी स्कूल में नौकरी करता था। रविवार रात वह अपने दोस्त रितिक निवासी दौलतबाग के साथ बाइक से गंगाजल लेने के लिए ब्रजघाट जा रहा था। दोनों दोस्त रविवार रात में अमरोहा के रजबपुर में हुए हादसे का शिकार हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने दोनों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव दौलतबाग पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। सोनू के परिवार में छोटा भाई आदि, पांच बहनें सपना, छाया, दीक्षा, पिंकी और मनु का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, रितिक के परिवार में मां चित्रा देवी, चार भाई और बहन हैं। रितिक के पिता उमेश चंद्र पुलिस अकादमी में कार्यरत हैं। रितिक भी नौकरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें