फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस के लिए गले की फांस बनी है मृत युवती, शिनाख्त नहीं

Fri, 26 Sep 2025 04:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

कांठ क्षेत्र के गन्ने के खेत में 20 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। चार दिन बाद भी पुलिस युवती की शिनाख्त और हत्या की गुत्थी सुलझाने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ। चार दिन पहले गन्ने के खेत में मृत अवस्था अर्द्धनग्न में पड़ी मिली 20 वर्षीय युवती पुलिस के लिए गले की फांस बनी हुई है। अभी तक पुलिस और लगाई गई टीमें युवती की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। जिससे युवती की मौत का राज अभी तक किसी पहेली से कम नहीं है। वहीं जांच में युवती से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


22 सितंबर को कांठ थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर निवासी अरविंद के कमालपुरी-बेगमपुर के जंगल में स्थित गन्ने के खेत में एक 20 वर्षीय युवती का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने पुष्टि हुई थी लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस वारदात का खुलासा तो दूर अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि युवती कौंन और कहां की रहने वाली थी। वह यहां कैसे और किसने के साथ पहुंची, उसकी हत्या क्यों और किसने की। इसके पीछे क्या बड़ा कारण रहा कि युवती की हत्या कर गन्ने के खेत में शव को फेंक दिया गया। यह सभी राज अभी तक किसी पहेली से कम नहीं हैं। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह का कहना है कि युवती की पहचान के लिए स्थानीय के अलावा दूसरे जनपदों और प्रदेशों में भी संपर्क किया जा रहा है, वारदात के खुलासे को पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जांच में युवती से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें