फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएओ ने खाद बीज की दुकान पर मारा छापा, नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। प्रदेश सरकार ने नकली खाद बीज की बिक्री पर अंकुश लगाने को गंभीर है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने नकली खाद बीज की बिक्री और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं मुरादाबाद संभल रोड सटे महमूदपुर माफी नगर और नगलिया मशकूला में नकली खाद व बीज की बिक्री की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन

किसान मोहम्मद हयात ने बताया कि नगलिया मशकूला में एक दुकान से खरीदे गए यूरिया व कैल्शियम के उपयोग से करीब बारह बीघा आलू की फसल बर्बाद हो गई। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ राजेंद्र सिंह जांच के लिए मौके पर आए।
डीएओ ने संबंधित दुकान से खाद बीज जांच की और कुछ नमूने लिए जिनको सील कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने की बात कही। डीएओ ने लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं किसानों ने इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की मांग की ताकि नकली खाद–बीज की बिक्री पर अंकुश लग सके और भविष्य में किसी ओर किसान की फसल बर्बाद न हो।
विज्ञापन


फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।

खाद की खुलेआम हो रही कालाबाजारी, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, प्रदीप
कुंदरकी। भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी का कहना है कि सरकार के कड़े निर्देश हैं कि खाद की काला बाजारी न हो और किसानों को नकली खाद और बीज न बेचा जाए। सरकार के निदेशों के बाद भी बाजार में खाद की काला बाजारी हो रही है और बाजार में नकली खाद और बीज भी बेचा जा रहा है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से अपना काम नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बाजार में खाद की काला बाजारी तथा नकली खाद बीज खुलेआम बेचा जा रहा है। यूरिया का कट्टा 266 रुपये की कीमत है और बाजार में 450 रुपये तक बेचा जा रहा है। पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें