फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मैनाठेर का नाजिम था एसओजी की घेराबंदी से भागा बदमाश

Thu, 02 Oct 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एसओजी की घेराबंदी से भागा बदमाश मुरादाबाद के मैनाठेर का रहने वाला नाजिम है। अमरोहा पुलिस को मिले इनपुट पर एसओजी ने गजरौला में उसकी घेराबंदी की थी लेकिन वह पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था। तीन दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस जल्द ही पकड़ने का दावा जरूर कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अमरोहा एसओजी को जानकारी मिली थी कि एक बदमाश साथी के साथ कार से दिल्ली से बरेली की ओर जा रहा है। अमरोहा एसओजी को इसकी भनक लगी तो टीम ने ब्रजघाट से उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। एसओजी ने बदमाश को पकड़ने के लिए गजरौला चौपला पर जाम भी लगवा दिया। जाम में फंसकर बदमाश की कार रुकी तुरंत एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर ली। उसे रोकने के लिए पिस्टल भी तानी और कार के शीशा तोड़ने के लिए डंडे भी बरसाए लेकिन खुद ड्राइविंग कर रहे बदमाश ने कार को अंधाधुंध तरीके से दौड़ा दिया था।
बदमाश अमरोहा पुलिस को गच्चा देकर हसनपुर की तरफ भाग निकला था। भागते समय बदमाशों की कार टकराने से फौजी की गाड़ी व दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई थीं। बदमाशों के भागने पर पुलिस टीम की किरकिरी भी हुई थी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एसओजी को मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर निवासी नाजिम के आने का इनपुट मिला था। उसके खिलाफ बरेली, मुरादाबाद, संभल के थानों में 23 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें