फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसे में दंपती घायल, बेटियों को भी लगी चोट

Sat, 13 Dec 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार की शाम कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास एक और हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार कारपेंटर इमरान के पूरे परिवार की जान बाल-बाल बची है हालाकि पति पत्नी और उनके तीन मासूम बेटियां घायल हुए जिनमें दंपती को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम चंगेरी निवासी बाइक सवार कारपेंटर इमरान शुक्रवार की शाम बिलारी क्षेत्र के ग्राम पालनपुर में अपनी ससुराल से लौट रहा था। बाइक के पीछे कारपेंटर की पत्नी शबनम और तीन बेटी तमन्ना 4 वर्ष, बुशरा 3 वर्ष और आयरा 2 वर्ष बैठीं थीं। जब इनकी बाइक से कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तर कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपति और उनके तीनों मासूम बच्चे गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आगे पीछे से कोई वाहन आ रहा था वरना पूरे परिवार की जान भी जा सकती थी। फिर हादसे में कारपेंटर इमरान की एक टांग टूट गई है जबकि उसके पत्नी शबनम के गंभीर चोट आईं है और तीन बेटियां से चोटिल हैं। वहीं हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक कार तेजी से दौड़ाकर भाग गया। घटना स्थल पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। कुछ राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया लेकिन पति पत्नी के गंभीर घायल होने उनको जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।

मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद कारपेंटर इमरान और उसका पूरा परिवार हाईवे पर घायल अवस्था पर पड़ा था और लोग तमाशाईन बने हुए थे तो कुछ युवक मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे लेकिन किसी ने घायल परिवार को सीएचसी नहीं भिजवाया। इसी दौरान मुरादाबाद से आ रहे संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम अकरौली निवासी आकिब खान और उसके भाई आदिल खान ने कुंदरकी निवासी अजीम और ग्राम पीतपुर निवासी मोहम्मद नूरैन ने इंसानियत दिखाते हुए मदद की और सभी घायलों को ई रिक्शा में बैठकर सीएचसी में लेकर भर्ती कराया। साथ ही कारपेंटर के परिजनों से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी भी दी। इन युवकों की जागरूक लोगों ने प्रशंसा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें