फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छेड़खानी आरोपी को सिपाही ने छोड़ा, कमेटी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। नगर में रामलीला मेले में मंगलवार को महिलाओं से छेड़खानी के आरोपी एक युवक को पुलिस चौकी के सिपाही ने देर रात छोड़ दिया। इस घटना से रामलीला कमेटी और हिंदू संगठन के सदस्य आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को मीना बाजार में महिलाओं से अभद्रता कर रहे एक युवक को पकड़ा था। उन्होंने उसे अगवानपुर पुलिस चौकी को सौंपा। देर रात एक सिपाही ने चौकी प्रभारी को बिना बताए युवक को छोड़ दिया। बुधवार की सुबह कमेटी सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। चौकी प्रभारी ने युवक को दोबारा पकड़वाया लेकिन सिपाही ने उसे फिर छोड़ दिया। इससे नाराज कमेटी अध्यक्ष वरुण गुप्ता समेत पदाधिकारी चौकी पहुंच गए। आरोप है कि सिपाही ने उनसे अभद्रता की। एक सदस्य ने अभद्रता करते सिपाही का वीडियो मोबाइल फोन से बना लिया। यह वीडियो अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजा गया है। घटना के बाद दर्जनों कमेटी सदस्य और हिंदू संगठन के लोग चौकी पर जमा हो गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ने के साथ सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामलीला कमेटी के लोग शिकायत लेकर आए थे। सिपाही की रिपोर्ट भेज दी गई है और जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें