फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आयकर टीम की कार्रवाई से शहर के डॉक्टरों और कारोबारियों की उड़ी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आयकर विभाग की टीम भले ही सीएल गुप्ता ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन शहर के डॉक्टर और कारोबारियों की भी नींद उड़ हुई है। मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक वह एक-दूसरे से इस कार्रवाई की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दिल्ली से आईं आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ सीएल गुप्ता ग्रुप के कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। टीमों के छापा मारने की खबर शहर में फैलते ही डॉक्टर, निर्यातक, कारोबारियों की नींद उड़ गई। आयकर विभाग की इस कार्रवाई की चर्चा लोगों के बीच मार्निंग वॉक से शुरू हो गई थी। शहर में कई डॉक्टर ऐसे हैं। जो फीस के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलते हैं। इसके अलावा शहर में बड़ी संख्या में निर्यातक हैं। जिनका कारोबार मुरादाबाद से शुरू होकर अन्य कई शहरों, जिलों और प्रदेशों तक फैला हुआ है। मतदान के अंतिम चरण से पहले आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। डॉक्टर, निर्यातक और बड़े कारोबारी एक दूसरे से ही पल पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही उन्हें ये भी डर सता रहा है कि कहीं उनके मोबाइल की कॉल भी रिकार्ड तो नहीं की जा रही हैं। इसके लिए अधिकांश व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं। या फिर अपने कर्मचारियों के जरिए कार्रवाई की पल पल की जानकारी कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि अब तक कार्रवाई में क्या क्या बातें सामने आ चुकी हैं साथ ही वह ये भी जानकारी की कोशिश में जुटे हैं कि आयकर विभाग की ये कार्रवाई केवल सीएल गुप्ता ग्रुप तक रहेगी या फिर अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें