फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन में बैग में बंद मिले बच्चे के दिमाग में ऑक्सीजन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पटना-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस के एसी कोच में मिले नवजात के दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। करीब 10 घंटे तक बैग में बंद रहने के कारण ऐसा हुआ है। महिला अस्पताल के एसएनसीयू में डॉक्टरों ने उसे सी-पैप मशीन के सपोर्ट पर रखा है, ताकि सांस लेने में आसानी हो। डाॅक्टरों के अनुसार 72 घंटे तक बच्चे को सी-पैप के सहारे रखा जाएगा। इसके बाद सामान्य ऑक्सीजन दी जाएगी। फिलहाल बच्चा दूध भी नहीं पी रहा है। उसे ड्रिप के जरिये दवा व इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। वह जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल आएगा, क्योंकि उसका वजन सामान्य है और मूवमेंट भी ठीक है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने यह भी कहा कि यदि दो घंटे और उसे बैग से नहीं निकाला जाता तो बचाना मुश्किल हो जाता। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला पाठक ने बताया कि बच्चे को हाईपॉक्सिया हो गया है। उसका रेस्पिरेटरी रेट सामान्य से बहुत ज्यादा है। इसलिए उसे मशीन के सहारे पर भर्ती रखा गया है। 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी 72 घंटे तक निगरानी की जरूरत है।
दूसरी ओर आरपीएफ कमांडेंट उत्कर्ष नारायन ने बताया कि इस घटना में आरपीएफ व जीआरपी की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। जिस बैग में बच्चे को बंद करके ट्रेन के एसी कोच में रखा गया था, उसमें एक सिम मिला है। इसके जरिये पुलिस बच्चे को रखने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें